Homeचैनपुरहनुमान मंदिर के पास बढ़ा जमीन विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

हनुमान मंदिर के पास बढ़ा जमीन विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

कैमूर में जमीन विवाद को लेकर महिला से मारपीट, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल महिला ने चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता कुसमीना देवी, पति तारा चौहान, निवासी हाटा गवई ने अपने आवेदन में बताया कि वह गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप खड़ी थीं। इसी दौरान उनके भसूर रविंद्र चौहान, उनके पुत्र बटरा चौहान, सोनू चौहान तथा परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और पुरानी जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला को बचाया।

घटना के बाद घायल अवस्था में महिला चैनपुर थाना पहुंची, जहां पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इलाज के बाद महिला ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments