Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित न्यू बीआरसी भवन में प्रखंड के सभी 129 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य संपन्न किया गया है, उक्त मौके पर चैनपुर बीईओ बाबूलाल साहनी जेई राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर बीईओ बाबूलाल साहनी के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में पेयजल सुविधा और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए विद्यालय के संबंधित प्रधानाध्यापकों के द्वारा किन-किन बातों पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है जिसे लेकर प्रशिक्षक वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
जिसके तहत विद्यालय में सुरक्षित एवं पर्याप्त जलापूर्ति, छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग कार्यशील शौचालय, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था, परिचालन एवं रखरखाव, नियमित रूप से व्यवहार परिवर्तन के लिए संचार, समय-समय पर क्षमता निर्माण के लिए गतिविधि एवं सामुदायिक स्वामित्व एवं सहयोगी तंत्र इन सात विषयों पर सभी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया गया है।
- राजगीर में बिहार-यूपी की रणजी भिड़ंत आज से, रिंकू सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें 1121 करोड़ के स्टेडियम में पहली बार एलीट ग्रुप का मुकाबला
- दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश
बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार का आयोजन किया जाना है जिसके तहत प्रखंड के सभी विद्यालयों में से 5 विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जिन्हें पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया जाना है, प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालय में जांच की जाएगी जिसमें 50-50 संकेतक बनाए गए हैं एवं इन पर 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
- औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद
मूल्यांकन प्रक्रिया में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यालय के एक से पांच तक स्टार रैंक दिया जाना है, जिसके आधार पर विद्यालय के स्वच्छता की रैंकिंग की जाएगी, और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त मौके पर प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित लिपिक सलीम अंसारी उपस्थित रहे।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

