Homeरोहताससूरत हादसे में रोहतास के चार प्रवासी मजदूरों की मौत, दम घुटने...

सूरत हादसे में रोहतास के चार प्रवासी मजदूरों की मौत, दम घुटने से गई जान

सूरत हादसा: रोहतास के चार प्रवासी मजदूरों की टैंक में दम घुटने से मौत

Bihar: रोहतास जिले के चार प्रवासी मजदूरों की गुजरात के सूरत शहर में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पांडेसरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक साड़ी रंगाई मिल के अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (ईटीपी) के भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण मजदूरों का दम घुट गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात पांडेसरा जीआईडीसी इलाके की एक डाइंग मिल में टैंक की सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को टैंक के अंदर उतरकर जमा रासायनिक अवशेषों को साफ करने के लिए भेजा गया। टैंक पूरी तरह बंद होने के कारण अंदर ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम था और जहरीली गैसें भरी हुई थीं। जैसे ही एक मजदूर टैंक में उतरा, कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर अंदर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया। इसी तरह एक-एक कर चारों मजदूर टैंक के अंदर बेहोश हो गए। मिल के अन्य कर्मचारियों ने घटना की जानकारी मिलने पर सभी मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर थी। बाद में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रोहतास जिले के घोडीहा गांव निवासी अंकित कुमार (19), गिरधरिया गांव निवासी सोनू कुमार पासवान, कपसिया गांव निवासी संदीप कुमार पासवान (22) और अमरेंद्र कुमार पासवान (23) के रूप में हुई है। सभी युवक रोज़गार की तलाश में सूरत में काम कर रहे थे।घटना की खबर मिलते ही उनके गांवों में मातम छा गया। होली के त्योहार से पहले आई इस दुखद खबर से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मिल प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जहरीले टैंक में उतार दिया गया था। परिवारों का कहना है कि अगर मजदूरों को मास्क, ऑक्सीजन और अन्य सुरक्षा साधन दिए गए होते तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल सूरत पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments