Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तलाशी के दौरान वाहन के अंदर तीन पशु पाए गए। पुलिस ने पशुओं को वाहन से उतारकर अपने कब्जे में लिया और मैजिक वैन में मौजूद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चैनपुर बाजार के पठान टोली निवासी गुलगुला कुरैशी के 20 वर्षीय पुत्र खुर्शीद कुरैशी, 19 वर्षीय पुत्र नसीम कुरैशी और स्वर्गीय नुरैन कुरैशी के 19 वर्षीय पुत्र हसरत कुरैशी के रूप में हुई है।
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि तीनों पशुओं के साथ मैजिक वैन को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस मामले में यह भी पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।



