Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जातिसूचक गाली देने का भी आरोप
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद जब मृतक के परिजन आरोपित किशोरों के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां मौजूद एक महिला ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उन्हें भगा दिया। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी प्रिंस कुमार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं हो चुकी थीं तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसकी शिकायत आरोपित पक्ष के परिजनों से की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
मामले पर जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक किशोर को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में अभिरक्षा में लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण बनी हुई है।



