Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका के पति बिहारी ने बताया कि संदिग्ध आवाज सुनकर जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कई लोग घर की ओर बढ़ रहे हैं। स्थिति भांपते हुए उन्होंने शोर मचाया और छत के रास्ते किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान घर में मौजूद रौशनी कुमारी को हमलावरों ने निशाना बनाया और उसके गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में सीडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी महीने की 2 तारीख को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसको लेकर सलखुआ थाना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस मामले के आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि रौशनी कुमारी की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे—पांच साल की बेटी कोमल कुमारी और तीन साल का बेटा गोलू कुमार—हैं। घटना के समय दोनों बच्चे अपने ननिहाल में थे। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



