Homeरामपुरसबार गांव में बंद मकान बना निशाना, नकदी-गहनों समेत लाखों की चोरी,...

सबार गांव में बंद मकान बना निशाना, नकदी-गहनों समेत लाखों की चोरी, पुलिस को जांच में मिले संदिग्ध संकेत

सबार गांव में बंद घर से 3.5 लाख की चोरी, पुलिस जांच में मिले संदिग्ध संकेत

Bihar: कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र स्थित सबार गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में नकदी और आभूषण समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सामान की चोरी होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अंकित शर्मा की मां ननिहाल गई हुई थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घर में अंकित अपनी बहन के साथ रह रहे थे, लेकिन मंगलवार की रात दोनों खाना खाने के बाद घर में ताला बंद कर पास ही अपने बड़े पापा के घर सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब अंकित दुकान खोलने चले गए, उसी दौरान उनकी बहन घर की सफाई करने पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा गया तो घर के दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, एक बक्से से 1.22 लाख रुपये नकद के साथ तीन जोड़ी झुमका, दो लॉकेट, एक अंगूठी, एक मांगटीका और अन्य कीमती गहने गायब थे।

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर, करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिली है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ बातें संदिग्ध लग रही हैं। जिस बक्से का ताला टूटने की बात कही गई है, उसे पुलिस को नहीं दिखाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments