Homeभभुआसदर अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी: मरीज के दो मोबाइल उड़ा ले गए...

सदर अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी: मरीज के दो मोबाइल उड़ा ले गए चोर, एक गिरफ्तार

भभुआ सदर अस्पताल में चोरी: मरीज के दो मोबाइल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के झोले से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। हालांकि, सतर्क परिजनों और अस्पताल गार्डों की मदद से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इमरजेंसी वार्ड से मोबाइल गायब
जानकारी के मुताबिक, अधौरा थाना क्षेत्र से आए दो घायल मरीजों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था। इसी दौरान बेड पर रखे झोले से चोरों ने दो मोबाइल फोन पार कर दिए और मौके से निकल गए। घटना की भनक लगते ही परिजनों और अस्पताल सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत तलाश शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर डीपीएम कार्यालय के पीछे झाड़ियों से दोनों चोरी किए गए मोबाइल बरामद कर लिए गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
पकड़े गए युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 निवासी जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर में पहले भी बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से मरीजों और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हो रही चोरी की घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments