Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक हीरो होंडा बाइक से दिलदारनगर बाजार गए थे, जहां से वे बिजली का सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अभी कर्मनाशा नदी के पास बिहार सीमा में प्रवेश भी नहीं कर पाए थे कि करम्हरी गांव के पास सामने से आ रही अपाचे बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अपाचे बाइक सवार तीसरा युवक, जो उत्तर प्रदेश के घरोहिया गांव का बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा गांव के कुछ लोग, जो जमानियां में खोभारी राम के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं जमानियां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना ले गई। इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शवों को गाजीपुर भेज दिया गया। इस हादसे के बाद महुअर और विशुनपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
Views: 151



