Homeकुदरासकरी गृहभेदन कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; लाइसेंसी पिस्टल...

सकरी गृहभेदन कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; लाइसेंसी पिस्टल और बाइक बरामद

कैमूर गृहभेदन कांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में पांच दिन पूर्व हुई गृहभेदन की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, पांच स्मार्टफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की गई है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मंगलवार को मोहनियां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल कृष्णा ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते चार नवंबर को कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी कमल कुमार सिंह के मकान में अपराधियों ने गृहभेदन की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुदरा थाना पुलिस और कैमूर जिले की तकनीकी टीम को अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लगातार तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद सोमवार देर रात पुलिस टीम ने कांड में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के पांच युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी शिवम कुमार, आशीष यादव, मुखलाल कुमार, अंकित कुमार यादव और आलोक कुमार के रूप में हुई है। इनमें शिवम कुमार मुन्ना कुशवाहा का पुत्र, आशीष यादव रविन्द्र सिंह यादव का पुत्र, मुखलाल कुमार राजेश बिंद का पुत्र, अंकित कुमार यादव मनोज यादव का पुत्र तथा आलोक कुमार अजय लाल बिंद का पुत्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में रोहतास जिले का रहने वाला आयुष कुमार भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पिस्टल, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 32 बोर की एक लाइसेंसी पिस्टल (सीरियल नंबर आरपी 123604), दो मैगजीन और पांच स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की टीवीएस अपाचे बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 45 यू 9666) भी जब्त की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शिवम कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रामगढ़ थाने में तीन और नुआंव थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं, शेष गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments