Bihar/Kaimur: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर नाबालिग के माँ द्वारा चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता के माँ द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री 02 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई थी। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों को यह जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक ने शादी की नीयत से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पूरे मामले की जानकारी लिखित रूप से चैनपुर थाने को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नाबालिग की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।



