Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शादी के नाम पर ठगी की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता दयाशंकर कुमार ने सासाराम नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उन्हें शादी का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
तीन महिलाएं गिरफ्तार, आरोपियों में ये नाम शामिल
सासाराम एसडीपीओ वन विपल्व कुमार के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सीता देवी, पति ददन राम, निवासी नोखा थाना क्षेत्र; गुलबशा खातून, पति मेराज फारुकी उर्फ मिराज फारुकी; तथा गुड़िया देवी, पति गौरव चौधरी, निवासी बौलिया रोड के रूप में हुई है।
मध्यस्थता की भूमिका भी जांच के दायरे में
प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामले में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित ठगी की योजना में अन्य लोगों की भी कोई भूमिका थी या नहीं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में सासाराम नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रामजीवन कुमार, अनुसंधानकर्ता अजीत कुमार तथा पुलिसकर्मी नंदलाल कुमार, अक्षय कुमार, उज्ज्वल कुमार समेत अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और कथित गिरोह की पूरी भूमिका स्पष्ट होना अभी बाकी है।



