Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि 14 फरवरी 2021 की तिथि को शराब निर्माण व बिक्री की सूचना पर ग्राम डुमरिया में छापेमारी की गई थी, छापेमारी के क्रम में कई फरार हो गए थे जबकि मौके पर से सुनील बिंद पिता प्यारे बिंद को गिरफ्तार किया गया था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना


छापामारी के क्रम में मौके पर से महुआ से निर्मित शराब, शराब बनाने के उपयोग में लाए जाने वाले सिलेंडर, चूल्हा, प्लास्टिक के डिब्बे शराब बिक्री से मिले पैसे सहित कई तरह की सामग्रियां जब्त की गई थी, जिसके उपरांत इस शराब निर्माण व बिक्री के मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर कांड संख्या 20/2021 दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इस मामले में कुल 6 लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें कुछ लोगों के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया गया था इस मामले में टुनटुन बिंद लंबे समय से फरार चल रहे थे जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा शनिवार की सुबह छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच करवाने के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

