Homeचैनपुरशराब के नशे में उत्पात मचा रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे...

शराब के नशे में उत्पात मचा रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करते 3 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम संबंधित स्थानों पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपितों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लोदीपुर गांव निवासी नगीना बिंद के पुत्र विभीषण बिंद उर्फ भूषण बिंद, रोहतास जिले के कोचस निवासी स्वर्गीय हरिशंकर प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार तथा वाराणसी जिले के फूलपुर निवासी हरि मुसहर के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों की मेडिकल जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments