Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई
पूरा परिवार उत्साह, उमंग के साथ शादी समारोह के लिए घर से प्रस्थान किए थे, लेकिन संयोग अच्छा नहीं रहा और गांव से बोधगया जाने के क्रम में गया जिले के करियादपुर-गया मुख्य सड़क पर गुरुवार की दोपहर तेतरिया-शिवगंज गांव के बीच टेंपो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें टेंपो पर सवार दुल्हन बच्चे सहित 10 लोग घायल हो गए हैं, सभी घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सक के द्वारा कराया जा रहा है।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
जानकारी के अनुसार रामपुकार मांझी की पुत्री रोशनी कुमारी की शादी बोधगया काली मंदिर में होनी थी, टेंपो पर सभी स्वजन सहित दुल्हन रोशनी कुमारी भी थी, दुर्घटना में टेंपो पलट गई, जिसके बाद काफी मशक्कत करने और ग्रामीणों के सहयोग से टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, घायलों में दुल्हन रोशनी कुमारी, दुल्हन की बहन तेतरी कुमारी सहित अन्य लोग घायल हैं, वही महेश मांझी के बेटी की दुर्घटना में पैर टूट गया है, दुल्हन के सिर पर भी गंभीर चोट लगी है, दुल्हन सहित तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गया के लिए रेफर कर दिया गया है, साथ ही बेहतर इलाज के उपरांत ही शादी समारोह को आयोजित करने का निर्णय लिया जाएगा।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

