Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
विधायक भाई वीरेंद्र के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उसी समय कहा था जब महागठबंधन में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे कि शराबबंदी को इतना सख्त मत बनाओ कि बिहार के जनता की इससे समस्या बढ़ जाए, बिहार तबाह हो जाए और फिर जब शराबबंदी कानून की वजह से बिहार की जनता की समस्या बढ़ती गई तो उन्होंने एक बार फिर यह भी कहा था कि यह शराबबंदी कानून फेल है।
आरजेडी के विधायक वीरेंद्र ने जोर देते हुए कहा कि शराबबंदी कानून के फेल होने की वजह यह है कि जो मुख्यमंत्री के आजू-बाजू बैठने वाले हैं वह इसके रसूखदार नेता है अधिकारी है वही शराब माफियाओं से मिले हुए हैं, इसी वजह से यहां शराबबंदी कानून फेल है, शराबबंदी कानून से बिहार का विकास नहीं होने वाला है इसलिए हमारी नजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संशोधन पर है कि वह क्या लेकर आते हैं, अगर संशोधन बिहार के हित में नहीं होगा तो अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है आखिर शराब बेचने वाले कौन लोग हैं, शराब बेचने वाले 1,40,000 गरीब लोग जेल में है यह कौन लोग हैं जो रसूखदार है उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है हमने यह नहीं कहा कि शराब चालू होनी चाहिए लेकिन जो सख्त कानून बनाया गया है अमल नहीं हो रहा है और हमारी नजर इसी पर है।
- दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश
- नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा
वहीं आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र के अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले बयान पर जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है कि सरकार शराबबंदी कानून पर संशोधन ला रही है, उन्होंने कहा कि आरजेडी को जब शराबबंदी कानून से इतनी नाराजगी है तो पूर्ण शराबबंदी खत्म करने वाला मामला सदन में लाइए ताकि बिहार की जनता देख सके कि शराबबंदी कानून लागू करने के समय जो पार्टी हाथ में हाथ डाले खड़ी थी उसका असली चेहरा क्या है।
- शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद