Home कुदरा वाराणसी इलाज के लिए जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत,...

वाराणसी इलाज के लिए जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, दो बेटियां हुईं बेसहारा

रोते बिलखते परिजन

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय विवाहिता की जान चली गई। यह हादसा नसेज गुमटी के समीप जीटी रोड पर उस समय हुआ, जब महिला अपने पिता के साथ इलाज कराने के लिए वाराणसी जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतका की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी आनंद कुमार पटेल की पत्नी रितंभरा देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रितंभरा देवी दो दिन पहले अपने मायके नसेज गांव आई थीं। गुरुवार को वे अपने पिता कन्हैया सिंह के साथ चिकित्सीय परामर्श के लिए वाराणसी जाने निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नसेज गुमटी के पास जीटी रोड पार करने के दौरान अचानक एक ट्रक की चपेट में आ जाने से रितंभरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद स्वजन शव को लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचे। सूचना मिलने पर मोहनियां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से मृतका के मायके और ससुराल दोनों जगह मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि रितंभरा देवी अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चियों के सिर से ममता का साया उठ गया है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।

 

Exit mobile version