Homeदुर्गावतीलोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त;...

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

कैमूर में 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ दुर्गावती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कंटेनर से 31 मवेशियों को बरामद करते हुए तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार, 30 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, दुर्गावती थाना को दिन गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में मवेशियों को लादकर झारखंड के लोहरदगा जिले से कानपुर ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धनेछा स्थित एनएच-02 पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर कंटेनर संख्या NL01K2205 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर के अंदर मवेशी बर्बरतापूर्वक बंधे मिले।

पुलिस ने सभी 31 मवेशियों को बरामद कर कंटेनर को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सद्दाम उर्फ निजामुद्दीन, निवासी बांके बाजार, गया; सुमेर अंसारी, निवासी लोहरदगा, झारखंड और मो. अतहर आलम, निवासी हुमायूंज, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मवेशियों और कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments