Home चैनपुर शराब के नशे में हंगामा पड़ा भारी, चैनपुर पुलिस ने पांच लोगों...

शराब के नशे में हंगामा पड़ा भारी, चैनपुर पुलिस ने पांच लोगों को दबोचा

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोदीपुर गांव निवासी स्वर्गीय मंगरु राम के पुत्र महावीर राम, चंदौली जिले के सिलौटा गांव निवासी सुरेश बिंद के पुत्र संजय कुमार, लखमणपुर गांव निवासी ताराचंद बिंद के पुत्र नीतीश कुमार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव निवासी राम सूरत राम के पुत्र दिलीप कुमार और नाउडीह गांव निवासी सरवन राजभर के पुत्र रिंकू राजभर के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलीप कुमार और संजय कुमार को चैनपुर बाजार से गिरफ्तार किया।

वहीं महावीर राम को लोदीपुर, रिंकू राजभर को नाउडीह और नीतीश कुमार को लखमणपुर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोगों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इसके बाद सभी को चैनपुर थाना लाकर शराब सेवन की जांच कराई गई, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सभी पांचों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

Exit mobile version