Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम डूमरकोन में 11 जनवरी की रात छोटे भाई के द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति का सहयोग लेते हुए बड़े भाई को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में हत्या के आरोपी दरोगा राम पिता स्वर्गीय दुलाराम को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बताते चले कि 11 जनवरी की रात ग्राम डूमकोन में एक हत्या हुई थी, उक्त हत्या के मामले में मृतक के पुत्र कामेश्वर सिंह खरवार के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर अपने ही छोटे चाचा एवं गांव के एक व्यक्ति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया था, दिए गए आवेदन में मृतक के पुत्र ने बताया था कि इनके पिता नारायण सिंह खरवार से इनके छोटे चाचा कमला सिंह खरवार मोटरसाइकिल की चाबी मांगे थे जो उनके पास नहीं थी।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
जिस कारण से उन्होंने कहा कि बाइक की चाबी उनके पास नहीं है, उसी बात से वह नाराज थे, उस दौरान इनके चाचा कमला सिंह गांव के ही दरोगा राम को लेकर कहीं चले गए, रात में जब वापस आए तो इनके पिता नारायण सिंह जो कि घर से 2 किलोमीटर दूर छावनी जहां की पशु आदि बांध के रखे जाते हैं, वहां सोए हुए थे, वहां मारपीट करते हुए इनके पिता की हत्या कर दी थी गई, इसकी जानकारी दूसरे दिन इनकी मां को हुई, हत्या करते हुए गांव के कुछ लोगों के द्वारा देखा भी गया था।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले में थानाध्यक्ष चैनपुर उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि बाइक की चाबी ना देने के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें नारायण सिंह की मौत हो गई, मामले में मृतक के पुत्र के द्वारा आवेदन दिया गया था, प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान चल रहा है, इसी क्रम में गुप्त सूचना पर हत्यारोपी दरोगा राम पिता स्वर्गीय रामदुलार राम को ग्राम डूमरकोन के जंगलों में से पकड़ लिया गया है, जबकि एक अन्य नामजद आरोपी मृतक के भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है, गिरफ्तार व्यक्ति को मेडिकल जांच करवाने के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
- भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर तड़के गोलियां चलने से मचा हड़कंप, स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़
- सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

