Homeरोहतासरोहतास में दिनदहाड़े खूनी वारदात: घर के बाहर टहल रही 50 वर्षीय...

रोहतास में दिनदहाड़े खूनी वारदात: घर के बाहर टहल रही 50 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक सवार फरार

रोहतास में दिनदहाड़े महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक सवार फरार

Bihar: रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के रोपहथा गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर सड़क पर टहल रही 50 वर्षीय महिला पर बाइक सवार दो अपराधियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतका की पहचान रोपहथा गांव निवासी मुना चंद्रवंशी की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरवाजे पर जुटी भीड़
दरवाजे पर जुटी भीड़

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल धर्मपुरा थाने को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रविरंजन गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

 हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल रीता देवी की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद रोपहथा गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments