Bihar: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के मीरा बीघा गांव में कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस नेता प्रोफेसर चंद्रिका यादव का निधन हो गया था। जंहा रविवार को उनके गांव मीरा बीघा में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे। इस बिच पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालू यादव के द्वारा कहा गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी की सरकार बनेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही पत्रकारों के द्वारा जब उनसे पूछा गया कि एक सर्वे में सीएम नीतीश कुमार को 18% एवं तेजस्वी यादव को 41% बिहार की जनता सीएम के रूप में पसंद कर रही है, तो इसपर उन्होंने कहा कि हां यह सही है एवं सीएम नितीश के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर भी लालू यादव ने कहा कि यह ठीक है। आगे उन्होंने चंद्रिका यादव के जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वह काफी ही संघर्षील एवं मेहनती व्यक्ति थे।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है। उनके किए गए कार्य को सदा याद रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सतीश कुमार, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, राजद नेत्री शाहीन तारिक सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Views: 608