Homeमोहनियामोहनियां में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टेंपो को मारी जोरदार टक्कर;...

मोहनियां में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, टेंपो को मारी जोरदार टक्कर; महिला समेत दो गंभीर घायल

मोहनियां में बोलेरो की टक्कर से टेंपो पलटा, महिला समेत दो गंभीर घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शहर के चांदनी चौक से उत्तर रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुआ, जहां टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पिपरिया गांव निवासी पप्पू पाल के 12 वर्षीय पुत्र मारुति नंदन तथा अजय पाल की 28 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि टेंपो में कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग रतवार वॉटर पार्क घूमकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने टेंपो में तेज टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टेंपो पलट गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments