Homeचैनपुरमेढ़ रोड पर बोरे में शराब लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस...

मेढ़ रोड पर बोरे में शराब लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; 8.2 लीटर देसी शराब बरामद

चैनपुर में 8.2 लीटर देसी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाटा नगर के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक सड़क पर घूम-घूमकर देसी शराब बेच रहा था। उसके कब्जे से 41 पीस ब्लू लाइन देसी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 8.2 लीटर बताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार युवक की पहचान हाटा नगर के चौहान मोहल्ला निवासी बादल चौहान के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, मेढ़ रोड की ओर शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मेढ़ जाने वाली सड़क पर छापेमारी की। इसी दौरान पीपल के पेड़ के समीप एक युवक को बोरे के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा गया। पुलिस टीम को देखते ही युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

इसके बाद युवक के पास मौजूद बोरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें 41 पीस ब्लू लाइन देसी शराब मिली। शराब की कुल मात्रा 8.2 लीटर होने की पुष्टि पुलिस ने की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments