Homeचैनपुरचैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो गिरफ्तार, वारंटी...

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो गिरफ्तार, वारंटी भी पकड़ा गया

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो गिरफ्तार, वारंटी भी पकड़ा गया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिकंदरपुर गांव में छापेमारी कर न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, हाटा नगर और मेढ़ गांव में दो लोगों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों से मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम दोनों स्थानों पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए हाटा नगर निवासी ठाकुर चौहान के पुत्र नागेंद्र चौहान तथा मेढ़ गांव निवासी शंकर राम के पुत्र सुरेश राम को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। इधर, सिकंदरपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोपाल माली के पुत्र विनोद माली को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था और वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस को विनोद माली के गांव में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments