Homeचैनपुरपुलिस की कार्रवाई के बाद थाने पहुंचा युवक, साथ लाई गई 15...

पुलिस की कार्रवाई के बाद थाने पहुंचा युवक, साथ लाई गई 15 वर्षीय नाबालिग बरामद

चैनपुर में नाबालिग बरामद, शादी की नीयत से ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान यशवंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार दबाव बढ़ने के बाद 26 सितंबर की सुबह नाबालिग को लेकर स्वयं चैनपुर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

16 सितंबर की रात घर से लापता हुई थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे आरोपी युवक मोटरसाइकिल से चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था। आरोप है कि वह 15 वर्षीय नाबालिग को शादी की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद नाबालिग की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद नाबालिग के पिता ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और नाबालिग की बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।

पुलिस दबाव के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिश के बीच 26 सितंबर की सुबह आरोपी युवक नाबालिग को लेकर चैनपुर थाना पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया और आरोपी यशवंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय के निर्देश पर होगी आगे की कार्रवाई

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले जाने के आरोप में उसके पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नाबालिग को बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments