Home सारण मुखिया पुत्र की गोली मार हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

मुखिया पुत्र की गोली मार हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

Bihar: सारण जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जहां शनिवार की रात अपराधियों के द्वारा छपरा बनियारपुर पथ के   बसडिला गांव के मुख्य सड़क पर गोली मार एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान बसडीला गांव निवासी स्वर्गीय राम नरेश सिंह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। वहीं मृतक की मां मंजू देवी वर्तमान में सगड़ी पंचायत की मुखिया बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सूरज कुमार सिंह अपने घर से करीब 1 किलोमीटर दूर बसडीला गांव के मुख्य सड़क पर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों के द्वारा गोली मार दिया गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। गोली उनके सीने में लगी है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। यहां ले जाने की दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दरअसल मृतक के स्वजन वैष्णो देवी गए थे। युवक अपने घर पर अकेले था। स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं एएसपी राजकुमार सिंह सदरअस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजीत से जुड़ा हुआ है। हालांकि घटना के पीछे का सही कारण जाँच के बाद ही पता चलेगा।

 

 

Exit mobile version