Homeमोहनियामारपीट में एक पक्ष के दो सगे भाई हुए गंभीर रूप से...

मारपीट में एक पक्ष के दो सगे भाई हुए गंभीर रूप से जख्मी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो सगे भाइयो के गंभीर रूप से घायल हो जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनिया थाना

घटना से सम्बंधित  जानकारी देते हुए घायल पक्ष के लोगों ने बताया कि मुबारकपुर ग्राम निवासी टुनटुन चौधरी के लड़कों ने उनके लड़की को अपशब्द कहा था। जिसकी शिकायत लेकर वे लोग टुनटुन चौधरी के घर गए। जिसे देखकर वे लोग आग बबूला होकर मारपीट शुरू कर दिए। जिसमे मुरारी चौधरी व मुन्ना चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की  सूचना पर पुलिस टीम मुबारकपुर गांव पहुंची और घायलों को इलाज के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी होते ही मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। घायलों का बयान लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुबारकपुर गांव में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो सगे भाई घायल हुए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा मोहनियां थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें टुनटुन चौधरी सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NS News

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

NS News

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

NS news

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

NS News

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

NS News

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

NS News

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

NS News

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

NS News

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

NS News

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments