Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के करजी बाजार में बीते 1 जनवरी की दोपहर 12 बजे के करीब हुए मारपीट के मामले को लेकर दो पक्षों के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है, इस मामले में पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट के मामले में प्रथम पक्ष से विश्वानंद तिवारी पिता राज मोहन तिवारी ग्राम करजी के निवासी के द्वारा चैनपुर थाने में दिए गए आवेदन में कृपा शंकर तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पिता बब्बन तिवारी के ऊपर गाली गलौज एवं डंडे से मारपीट किए जाने, उनके भाई विजय शंकर तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी पर गंडासे से हमला करने का आरोप लगाते हुए 10 हजार नगद एवं मोबाइल छीनने व चश्मा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कुल 6 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वहीं दूसरे पक्ष से बब्बन तिवारी पिता श्यामसुंदर तिवारी के द्वारा विश्वनंद तिवारी सहित सात लोगों पर मारपीट गाली गलौज एवं 20 हजार रुपए नगद छिन लेने का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है एवं प्राथमिकी की गुहार लगाई गई है।
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह से जानकारी लिए तो उनके द्वारा बताया गया कि मारपीट के मामले एवं पैसा छिनौती का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- कैमूर में सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: ‘भारत सोने की चिड़िया नहीं, शेर बनकर दहाड़ेगा
- कैमूर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन

