Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परिजनों के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित मायके आई थी। जबकि उसका एक बच्चा ससुराल में ही रह गया था। करीब 18 दिन मायके में रहने के बाद विवाहिता ने ससुराल जाने की बात कही और दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई। हालांकि, वह ससुराल नहीं पहुंची। काफी समय बीतने के बाद जब ससुराल पक्ष के लोगों को उसके वहां नहीं पहुंचने की जानकारी मिली तो उन्होंने विवाहिता के मायके वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पिता और अन्य परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
खोजबीन के दौरान परिजनों को कथित तौर पर जानकारी मिली कि बजरंगी राम नामक व्यक्ति विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद विवाहिता के पिता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री और दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दो बच्चों के साथ विवाहिता के लापता होने को लेकर उसके पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है और विवाहिता तथा दोनों बच्चों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



