Homeचैनपुरमां मुंडेश्वरी दर्शन कर लौट रहे युवक को डंपर ने मारी टक्कर,...

मां मुंडेश्वरी दर्शन कर लौट रहे युवक को डंपर ने मारी टक्कर, हालत नाजुक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

कैमूर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हाटा के समीप अवंखरा-हजरा मार्ग पर करीब 3 बजे हुई, जहां गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि उसके साथ सवार चचेरे भाई को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनिहारी गांव निवासी रोशन यादव (पिता- रामाशीष यादव) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रोशन यादव अपने चचेरे भाई के साथ मां मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाटा के पास अवंखरा-हजरा मार्ग पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रोशन यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत चिंताजनक रहने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि भारतमाला परियोजना का तहत एक्सप्रेस के निर्माण कार्य में लगे डंपर चालक अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते डंपरों की बेलगाम रफ्तार पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं, क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments