Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के लहुरबारी गांव के समीप एनएच 30 पर शनिवार को मवेशी लदे एक ट्रक के पलट जाने से चालक व खलासी की मौत हो गई, दुर्घटना में दो गाय भी मर गयीं। सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे चालक व खलासी के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतकों की पहचान ग्राम भवानीपुरा, थाना-एकदिल, जिला इटावा उत्तर प्रदेश के निवासी मुरलीधर के 18 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार एवं तुलसी राम के 19 वर्षीय पुत्र नितिन मुकेश के रूप में हुई है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
इस संबंध में मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शनिवार को एक ट्रक UP65 M 6301 उत्तर प्रदेश से मवेशियों को लेकर चौसा पशु मेला जा रहा था, ट्रक में छह गाय और दो बछड़े लदे थे, थाना क्षेत्र के लहुरबारी गांव के समीप एनएच 30 पर एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसमें टक्कर मारकर ट्रक चाट में पलट गया।ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, दुर्घटना में चालक धर्मेंद्र कुमार एवं खलासी नितिन मुकेश की मौत हो गयी।
- रील बनाने नदी में उतरे तीन युवक, तेज बहाव में बह गए दो; एक को ग्रामीणों ने बचाया
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
दो गाय भी मर गयीं, सूचना पर मोहनिया थाना के एसआई नौशाद को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया, ट्रक में से चालक व खलासी का फंसा हुआ शव जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया, मृतकों के शव की पहचान करने में समय लगा, पहचान होने के बाद ट्रक मालिक व मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई।मोहनिया थाना से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दुर्घटना में मारे गए चालक व खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

