Homeमोहनियाभैंस को बचाने निकले किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई...

भैंस को बचाने निकले किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, भैंस को बचाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत केकढ़ा गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान केकढ़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह यादव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घर के बाहर बंधी भैंस को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए महेंद्र सिंह यादव उसे घर के समीप बनी झोपड़ी में बांधने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली उनकी चपेट में आ गई। बिजली गिरते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए। घटना को देख परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

मृतक के पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता परिवार के पालन-पोषण के लिए खेती-बाड़ी का काम करते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, मृतक की पत्नी धाना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से केकढ़ा गांव के निवासी महेंद्र सिंह यादव की मौत हुई है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments