Homeचैनपुरभारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कैंप पर हमला, मारपीट में चार घायल; 10 नामजद...

भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कैंप पर हमला, मारपीट में चार घायल; 10 नामजद के खिलाफ केस, तीन आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में भारतमाला परियोजना कैंप पर हमला, चार घायल; 10 पर FIR, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी–रांची–कोलकाता एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य से जुड़े अस्थायी कैंप पर हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। कंपनी की ओर से चैनपुर थाने में 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

कैंप परिसर में घुसकर किया हंगामा और मारपीट
भारत माला परियोजना से जुड़ी कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के प्रशासनिक प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम मसोई में परियोजना का अस्थायी कैंप स्थापित है, जहां से निर्माण और प्रशासनिक कार्य संचालित होते हैं। परियोजना में श्रमिक आपूर्ति के लिए विभिन्न ठेकेदार और पेटी कांट्रेक्टर लगाए गए हैं, जिन्हें कंपनी के नियमों के अनुसार भुगतान किया जाता है।
बताया गया कि 24 मार्च 2026 को करीब 30–35 स्थानीय लोग कैंप में घुस आए और परियोजना प्रबंधक अमित सिंह तथा रत्नेश पांडे के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए तत्काल भुगतान की मांग करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए कंपनी की ओर से ठेकेदार के खाते में 11 लाख 22 हजार रुपये का भुगतान किया गया।

अगले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, लूटपाट की कोशिश
आरोप है कि भूमि अधिग्रहण का भुगतान लंबित होने से नाराज कुछ लोगों ने स्थानीय मजदूरों को भड़काया। इसके बाद 25 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे 100–150 लोगों की भीड़ कैंप कार्यालय में पहुंच गई और जबरन घुसकर तोड़फोड़ तथा लूटपाट का प्रयास करने लगी। मौके पर मौजूद परियोजना प्रबंधक अमित सिंह और अन्य कर्मचारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाते हुए हमला करने और सामान लूटने की बात कही, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।  इस घटना में मनोज कुमार शर्मा, सुरेंद्र नाथ तिवारी, कुमार आशीर्वाद और अखिलेश पांडे घायल हो गए। मारपीट के दौरान आरोप है कि रजनीश चौबे, अखिलेश पांडे और राजेंद्र सिंह ने एडमिन ऑफिसर रत्नेश कुमार पांडे का गमछे से गला दबाने की कोशिश की, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। बताया गया है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मसोई स्थित अस्थायी कैंप पर हुए हमले के मामले में प्रशासनिक प्रबंधक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अखिलेश पांडे, राजेंद्र सिंह और दीपक पांडे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments