Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अवधेश पासी और उसके पिता दीनानाथ पासी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध पूर्व के मारपीट मामले में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार छापेमारी की गई थी, लेकिन दोनों फरार चल रहे थे। रविवार की सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई चैनपुर बाजार में हुई, जहां शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चैनपुर बाजार निवासी अलगू चौहान के पुत्र रामू चौहान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामू चौहान काफी देर से शराब के नशे में चैनपुर बाजार में हंगामा कर रहा था। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही रामू भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए रामू चौहान की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई।