Homeदुर्गावतीबैर तोड़ते समय गहरे कुएं में गिरा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

बैर तोड़ते समय गहरे कुएं में गिरा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

दुर्गावती में कुएं में गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत | कैमूर हादसा

Bihar, कैमूर/दुर्गावती: दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुएं में गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

मृतक की पहचान आकाश कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मोहनिया थाना क्षेत्र के कर्महरी गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा का पुत्र बताया गया है। परिजनों के अनुसार आकाश अपनी मां के साथ ननिहाल बिछिया गांव आया हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आकाश गांव के अन्य बच्चों के साथ बैर के पेड़ के पास बैर तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पत्थर से बैर मारते समय अचानक पीछे की ओर हटा और संतुलन बिगड़ने से पानी से भरे गहरे कुएं में गिर पड़ा।

घटना को देख साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल दुर्गावती पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के ननिहाल और पैतृक गांव दोनों जगह शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments