Home पश्चिमी चम्पारण बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी, सहायक अभियंता 5 लाख रिश्वत लेते...

बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी, सहायक अभियंता 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी, सहायक अभियंता 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bihar: पश्चिम चंपारण जिला के शिक्षा कार्यालय में विशेष निगरानी इकाई ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को कथित रूप से पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS newsप्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 57 लाख रुपये के मरम्मत कार्य से जुड़े टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर निगरानी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को नकद राशि लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी कार्यालय में करीब एक वर्ष पहले भी निगरानी विभाग ने कार्रवाई की थी। उस समय तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में संपत्ति बरामद हुई थी। ताजा घटनाक्रम के बाद जिला शिक्षा कार्यालय की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। अब निगरानी इकाई पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version