Homeपटनाबिहार पुलिस की जवान पत्नी व सास को पति ने मारी गोली,...

बिहार पुलिस की जवान पत्नी व सास को पति ने मारी गोली, रेफर

Bihar: पटना जिले के बाढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ घरेलू विवाद में पति के द्वारा अपनी पत्नी और सास को गोली मार दी गई है। दरसल यह घटना  बाढ थाना क्षेत्र के शहरी गांव के पास की बताई जा रही है, प्राप्त सूचना के अनुसार बाइक सवार बदमाश ने मां बेटी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल मां बेटी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए  एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि डभामा गांव की रहने वाली सीता देवी अपनी बेटी कंचन देवी के साथ शहरी गांव में अपने जमीन को देखने आई हुई थी। इसी दौरान कंचन देवी के पति मान सिंह ने मां बेटी को गोली मार दी। प्रथम दृष्टि में घटना घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। जानकारी के अनुसार पत्नी कंचन देवी बिहार पुलिस की जवान है जिसे अपने पति से बरसों से विवाद था। वही घटना की जानकारी पर बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

NS News

बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

NS News

98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप

NS News

शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

NS News

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

NS News

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

NS News

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

NS News

मछली पकड़ने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

NS News

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments