Homeपटनाबिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे...

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM | BJP सरकार का गठन

Bihar: बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अपने आवास से निकलकर वे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद वे आधिकारिक रूप से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बन गए। इस्तीफे के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़े कई बड़े नेता— नितिन नवीन, शिवराज सिंह चौहान, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठकों का दौर चला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वे बुधवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सम्राट चौधरी की सियासी यात्रा:
कई दलों का अनुभव
सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है—
1990 में सक्रिय राजनीति में कदम
1995 में एक राजनीतिक मामले में जेल यात्रा
1999 में राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री
2000 और 2010 में परबत्ता से विधायक
2014 में जेडीयू में शामिल, जीतन राम मांझी सरकार में शहरी विकास मंत्री
2018 में भाजपा में शामिल
2025 में तारापुर सीट से जीत
एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्य
अब वे भाजपा की ओर से बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

RJD से BJP तक का सफर

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी, जहां वे लंबे समय तक जुड़े रहे। बाद में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा और अंततः भाजपा में शामिल होकर अब मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं।

बिहार में बदलेगा सत्ता संतुलन

नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अब भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है, जिससे राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments