Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संजय यादव के मुताबिक, गोली उनकी बायीं बाजू को छूते हुए निकल गई। इसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने के कारण संजय यादव और महेंद्र यादव घायल हो गए।
दूसरी ओर, तेतरा देवी ने भी थाने में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। आवेदन के मुताबिक, वह घर में खाना बना रही थीं, तभी संजय यादव समेत सात लोग कथित तौर पर हथियार और देसी कट्टा लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उनके गले में गमछा डालकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद घर का सामान बिखेरते हुए 22 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर आरोपी वहां से चले गए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश यादव और ओमप्रकाश बिंद के रूप में हुई है। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



