Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि एक पक्ष की ओर से संजय यादव के बयान पर रितेश यादव समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में कमलेश यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को रितेश यादव के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बड़ी तकिया गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, इस मामले में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। गिरफ्तार रितेश यादव को आवश्यक मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।



