Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में बच्चों के झगड़े को लेकर बड़ों में मारपीट होने की बात सामने आई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं घायलों के द्वारा इलाज के उपरांत चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है। इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम पुरुषोत्तमपुर के निवासी मंजय कुमार पिता भान बिंद ने बताया है बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बात को लेकर मंगलवार को गांव के अर्जुन गौड़, परमहंस गौड़, सुदर्शन गौड़, मुखिया गौड़, दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मंजय कुमार के साथ मारपीट करने लगे, शोर की आवाज सुनकर जब चचेरा भाई सोनम कुमार मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगे तो त्रिभुवन गौड़, मुकेश कुमार एवं छैवर गौड़ एवं बब्बन गौड़ के द्वारा भाई के साथ भी मारपीट की गई इस मारपीट में दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जहां से चैनपुर थाना पहुंचे वहां से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया इलाज के उपरांत चैनपुर थाने में आकर आवेदन दिया गया है। वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Views: 285