Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता शांति देवी, पति शिवकुमार गौड़, निवासी अवंखरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कथित रूप से मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गईं।
शांति देवी के अनुसार, शोर सुनकर उनकी बेटी आंचल कुमारी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। हंगामा बढ़ने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बचाया। इसके बाद घायल मां-बेटी चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां से उन्हें चिकित्सीय जांच एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



