Homeचैनपुरबच्चे को नाली में पटकने का आरोप, विवाद में चार घायल; एक...

बच्चे को नाली में पटकने का आरोप, विवाद में चार घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर में मारपीट: बच्चे समेत 4 घायल, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक सात वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय शाहिद शाह को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी फैजल अली को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में शाहनवाज शाह की पत्नी रेहाना बीवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान लोदीपुर निवासी फैजल अली वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आवेदन के अनुसार, मां के साथ मारपीट होते देखकर उनका सात वर्षीय पुत्र शाहिद शाह बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि फैजल अली ने बच्चे को उठाकर नाली में पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर लाठी लेकर दोबारा वहां पहुंचा और महिला के साथ मारपीट की।

घटना के दौरान महिला का छोटा पुत्र साजिद शाह भी अपनी मां को बचाने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसके सिर पर लाठी से वार कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की इस घटना में कुल चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी फैजल अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments