Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि छांव रोड स्थित प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री परिसर का इस्तेमाल गांजा रखने और उसके कारोबार के लिए किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर STF और दुर्गावती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान फैक्ट्री के अंदर 14 पेटियों में रखा गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन करीब 27 से 28 किलो बताया गया है।
मौके पर मौजूद प्रकाश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा परिसर से ओडिशा नंबर की एक लग्जरी कार भी जब्त की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद गांजा और जब्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है, ताकि गांजा की आपूर्ति के स्रोत और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। मामले में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात दुर्गावती अंचलाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि फैक्ट्री परिसर से लगभग 27 से 28 किलो गांजा बरामद हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



