Home बिहार पैसे के लालच में युवक ने की तीन शादियां पहली पत्नी पहुंची...

पैसे के लालच में युवक ने की तीन शादियां पहली पत्नी पहुंची थाने

Bihar: बांका जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने पैसे की लालच में एक नहीं बल्कि तीन शादियां कर ली, दहेज के लालच में अधेड़ ने तीन शादियां की है जिसके बाद पहली पत्नी थाने पहुंच गई और पति खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बांका भतुआचक

मामला जिले के भतुआचक गांव का है जहां दहेज के लालच में युवक संजय मंडल ने तीन शादियां कर ली, पहली पत्नी डेजी देवी ने बताया कि उसकी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शादी कुछ महीने के बाद संजय मंडल दहेज के रूप में रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे पैसे नहीं देने पर दूसरी शादी की धमकी भी देते थे।

रुपयों के लिए उनकी मां भी परेशान करती थी इसी बीच संजय मंडल ने दूसरी शादी कर ली और डेजी देवी को घर से निकालने की फिराक में रहने लगे वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते थे और घर से भगाने की चेतावनी देते थे, शादी के कुछ दिन बाद संजय मंडल की दूसरी पत्नी उनको छोड़कर फरार हो गई जिसके बाद संजय मंडल ने तीसरी शादी कर ली इस बीच में अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित करता रहा।

पहली पत्नी डेजी देवी ने बताया कि पैसे की लालच में संजय मंडल ने एक बच्चे की मां से शादी कर ली पीड़ित डेजी देवी ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ससुराल के लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर डेजी देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version