Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमांव के निवासी एक युवक जो कि पूर्व में पैक्स चुनाव के दौरान प्रत्याशी भी चुके हैं, उनके ऊपर दर्ज मामलों में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार आरोपित की पहचान ग्राम अमांव के निवासी रत्नाकर सिंह पटेल पिता अजय कुमार सिंह के रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 पैक्स चुनाव के दौरान ग्राम अमांव से पैक्स प्रत्याशी के रूप में खड़े रत्नाकर सिंह पटेल के द्वारा अमांव उत्क्रमित विद्यालय में बनाए गए बूथ पर बैलेट पेपर की चोरी कर जालसाजी करते हुए अपने ही चुनाव चिन्ह पर वोट डालकर बैलट बॉक्स में डाल दिए गए थे।
- पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
- 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस
बाद में मतगणना के दौरान उनके द्वारा खुद से मामले को नए तरीके से पेश करके हंगामा किया गया, इसके साथ ही खरीगांवा धरौली मुख्य मार्ग में ग्राम अमांव के पास सड़क जाम करके देर रात तक यातायात बाधित करते हुए शांति व्यवस्था भंग की गई थी।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
इस मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी था, मामले में अनुसंधानकर्ता एसआई राम रतन पंडित के द्वारा उनके गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी भी की जा चुकी है, मगर वह गिरफ्त से बाहर थे, जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
वही गिरफ्तार युवक रत्नाकर सिंह पटेल के ऊपर पूर्व से तीन अपराधिक मामले भी दर्ज है, जिसमें एक हत्या का मामला है, जिसमें वह जेल भी जा चुके हैं, गिरफ्तार आरोपित को मेडिकल जांच करवाने के उपरांत बुधवार भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

