Home पूर्णिया पुलिस बनी लुटेरा पिस्टल तान लुटा 1 लाख 10 हजार

पुलिस बनी लुटेरा पिस्टल तान लुटा 1 लाख 10 हजार

Bihar: पूर्णिया जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा खजांची हाट थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक के द्वारा दो सिपाहियों व वाहन के प्राइवेट चालक के साथ मिलकर एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे पुरे पुलिस महकमा भी चौक गया। दरसल दारोगा के द्वारा अपनी सर्विस पिस्टल तान अन्य के सहयोग से एक व्यक्ति से एक लाख दस हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। एवं यह बात सामने न आए इसके लिए पीड़़ित को धमकी भी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही इसकी जानकारी जैसे की पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा को मिली उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक के साथ-साथ दो सिपाहियों व चालक को गिरफ्तार कर लिया गया एवं पुलिस कर्मियों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कसबा थाना क्षेत्र के मोहनी गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अभिनंदन यादव के साथ यह घटना घटित हुई है। दरसल 14 मई की रात करीब 12:00 बजे रात्रि गश्ती पर निकले दारोगा की अगुवाई में लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

दरसल यह कार्यवाही खजांची हाट के पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार झा, सिपाही अनुज कुमार व योगेंद्र पासवान के खिलाफ की गई है। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के साथ घटना में संलिप्त केनगर थाना क्षेत्र के गढ़िया विशनपुर गांव निवासी सह पुलिस वाहन के प्राइवेट चालक अमन कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित द्वारा थाना में दर्ज करायी गई प्राथमिकी के अनुसार वह रात करीब 12 बजे उस रास्ते से गुजर रहे थे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के चुन्नी उरांव चौक पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

 

 

Exit mobile version