Home जमुई पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar: जमुई पुलिस के द्वारा अंतरजिला बाइक लूट गिरोह के 7 अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के द्वारा जमुई के चंद्रदीप, शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना तथा नवादा जिले के कौआकोल थाना में छापेमारी कर उक्त अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटपकवा गांव निवासी दीपू कुमार, नवलेश कुमार, जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरा गांव निवासी विपिन कुमार, मंदरा गांव निवासी नीरज कुमार तथा शेखपुरा जिला के चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज गांव निवासी चंदन कुमार, नीतीश कुमार एवं रोहित कुमार शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा, 5 बाइक तथा 13 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गुरुवार को पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी चंद्र प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को चंद्रदीप, सिकंदरा तथा लछुआड़ थाना क्षेत्र में एक ही दिन डकैती की 3 घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन सभी कांडों के पर्दाफाश एवं इनमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। जिसमें चंद्रदीप थानाध्यक्ष, सिकंदरा थानाध्यक्ष तथा लछुआड़ थानाध्यक्ष के अलावा डीआईयू की टीम को शामिल किया गया था। टीम को तकनीकी अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि शेखपुरा जिला के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी मौजूद हैं।

जिसके बाद छापेमारी करते हुए वहां से 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से लूटी गई दो बाइक को भी बरामद किया गया। दोनों बाइक 7 अक्टूबर को लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग लोगों से लूटी गई थी। वही गिरफ्तार अपराधियों ने लूटी हुई मोबाइल फोन को इस्तेमाल में लाया था। जिसके बाद उनके बारे में जानकारी मिली तथा छापेमारी टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी की योजना त्यौहार के दौरान जिले में लूट की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देना था। जिसे पुलिस टीम के द्वारा असफल कर दिया गया।

 

Exit mobile version