Homeचैनपुरचैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार, फरार वारंटी भी...

चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार, फरार वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

चैनपुर में शराब पीकर हंगामा करने वाले 5 गिरफ्तार, फरार वारंटी भी पकड़ा गया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अमाव गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, जयरामपुर और मदुरना गांव में कुछ लोगों के शराब के नशे में हंगामा करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों गांवों में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से सभी को पकड़ लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार वारंटी
गिरफ्तार वारंटी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयरामपुर गांव निवासी रामदत्त बिंद के पुत्र राम केवल प्रसाद, गया बिंद के पुत्र गणेश बिंद, मुन्ना बिंद के पुत्र सोनू बिंद, त्रिवेणी बिंद के पुत्र मुन्ना प्रसाद तथा मदुरना गांव निवासी शिव मूरत सिंह के पुत्र उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हिरासत में लिए गए सभी पांच लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

इधर, चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अमाव गांव निवासी बासगीत राम के पुत्र पप्पू राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, पप्पू राम के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान उसके गांव में मौजूद होने की सूचना मिली, जिसके सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल जांच के बाद पप्पू राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments